संतकबीरनगर, मई 8 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल कस्ब के धौरापार मोहल्ले में रास्ते में खड़े डीजे को हटाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दबंगों ने दो भाइयों पर लाठी-डंडा, लोहे की राड और सरिया से हमला कर दिया। मारपीट में एक युवक का सिर फट गया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी तहरीर में धौरापार मोहल्ला निवासी वीरेन्द्र पुत्र राजेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि वह अपने भाई उमेश के साथ बाइक से बाजार जा रहा था। रास्ते में विनोद पुत्र भागीरथी के घर के सामने डीजे वाहन खड़ा था, जिससे रास्ता अवरुद्घ हो गया था। यह भी पढ़ें- डीजे बजने के दौरान बवा में पिटाई, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज उससे डीजे हटाकर रास्ता देने की बात कही तो वह भड़क गया। आरोप है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.