डीजे से हुई छात्रा की मौत मामले में हाईकोर्ट सख्त, मिलेगा न्याय
बलरामपुर, अक्टूबर 2 -- बलरामपुर, संवाददाता। धार्मिक जुलूस के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद डिवाइन पब्लिक स्कूल की छात्रा वैष्ण्वी तिवारी की मौत का मामला हाईकोर्ट के स्वत: संज्ञान के बाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने मामले में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी व डिवाइन पब्लिक स्कूल को पक्षकार बनाया है। अदालत ने बलरामपुर के डीएम और एसपी से घटना तथा अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है। मामले की अगली सुनवाई 12 अक्तूबर को होगी। कोतवाली नगर क्षेत्र में 21 सितंबर को सिटी पैलेस रोड स्थित रामलीला मैदान के पास तेज ध्वनि में डीजे बजाकर धार्मिक जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान रामलीला मैदान के पास स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह कक्षा में गिर गई। आनन-फानन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.