दरभंगा, अप्रैल 2 -- बेनीपुर। बहेड़ा थाना क्षेत्र के अचलपुर से नरहा जाने वाले मार्ग में रूही चौर में गत बुधवार की शाम डीजे संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अचलपुर निवासी सत्तो (सत्य नारायण महतो) महतो के 24 वर्षीय पुत्र बच्चा बाबू महतो (विनोद महतो) ननिहाल से अपने घर अचलपुर आ रहा था। इसी बीच अचलपुर से नरहा जाने वाले मार्ग में रूही चौर में देर शाम अज्ञात व्यक्ति उसे गोली मारकर फरार हो गया, जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने बहेड़ा पुलिस को रात में ही सूचना दी। पुलिस ने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात की तथा शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए डीएमसीएच भेज दिया। बहेड़ा थाने के प्रभारी एसएचओ सह प्रशिक्षु डीएसपी रौशन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि एक अप्रैल को रात करीब नौ बजे स्था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.