कटिहार, फरवरी 27 -- सेमापुर। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सेमापुर थाना परिसर में पुलिस प्रशासन द्वारा डीजे संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के सभी डीजे संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि होली के दिन किसी भी प्रकार का डीजे संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। थाना अध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखने तथा किसी भी संभावित विवाद से बचने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। होली के दिन डीजे बजाते पाए जाने पर संबंधित संचालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।थानाध्यक्ष ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का पर्व है, इसलिए सभी लोग शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह, अश्लील गीत, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.