डीजे वाहन से गिरकर किशोर की मौत
गिरडीह, जून 23 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के पिहरा पश्चिमी पंचायत अंतर्गत खेरड़ा गांव में मुहर्रम कार्यक्रम के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान मो. नदीम (14), पिता मो. नूर आलम, निवासी खेरड़ा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात खेरड़ा में मुहर्रम के अवसर पर जुलूस एवं समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान कुछ लोग निशान के साथ डीजे वाहन के पीछे चल रहे थे। बताया जाता है कि मो. नदीम डीजे लदे वाहन पर झूल रहा था। इसी क्रम में उसका पैर फिसल गया और वह सड़क पर गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- शिया समाज की सजैरी का जुलूस मातमी नोहा ख्वानी के साथ निकला घटना के बाद परिजन एवं स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.