कोडरमा, अप्रैल 26 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। चंदवारा थाना के उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढाब के समीप रविवार की सुबह डीजे वाहन और पिकअप वैन में टक्कर हो गई। इस घटना में पिकअप में सवार तीन लोग घायल हो गये। घायलों में जमुआ थाना क्षेत्र के ग्राम मकडीहा निवासी एथू कुमार राय (40 वर्ष), पंकज राय ( 38 वर्ष, दोनों के पिता कांग्रेस राय) और कांग्रेस राय (पिता गुही राय) शामिल हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया है। दोनों वाहन थाम से चंदवारा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ढाब स्कूल के पास स्पीड ब्रेकर की वजह से डीजे वाहन धीमा हो गया, इसी क्रम में पीछे से आ रहे पिकअप ने डीजे वाहन को टक्कर मार दी। फिलहाल पुलिस दोनों गाड़ियों को जब्त कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.