डीजे वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी
बांका, जून 23 -- बांका, निज संवाददाता। बांका टाउन थाना क्षेत्र के लिखनी कोझी में एक स्कूल के सामने तेज रफ्तार डीजे वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डीजे वाहन ने सामने से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी,जिससे युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए बांका सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान हाहागोड़ा गांव निवासी मंगरु राय के पुत्र सुभाष राय के रूप में हुई है। बांका सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.