डीजे वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, भतीजा घायल
आजमगढ़, मई 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। अतरौलिया थाना क्षेत्र के अतरैठ के पास रविवार की रात करीब 11 बजे डीजे वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। उसका भतीजा घायल हो गया। घटना के समय दोनों रिश्तेदारी में आयोजित तिलक कार्यक्रम से घर लौट रहे थे। सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एकडंगी गांव निवासी 55 वर्षीय रामाश्रय कोयलसा में बर्तन की दुकान पर काम करते थे। रविवार को उनके साले का तिलक था। जिसमें शामिल होने के लिए वह अपने भतीजे 41 वर्षीय अनिल के साथ अंबेडकर नगर जनपद के राजेसुल्तानपुर गए थे। रात करीब 11 बजे दोनों लोग बाइक से घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- ममेरे भाई की मुण्डन संस्कार में आये प्रत्युष की सड़क हादसे में मौत, दूसरा घायल अतरौलिया थाना क्षेत्र के अतरैठ के पास सामने से आ रहे डीजे वाहन ने टक्कर मार दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.