बहराइच, मार्च 13 -- जरवलरोड(बहराइच)। घर से निकलकर मार्ग के किनारे लघु शंका कर रहे युवक को तेज रफ्तार डीजे लदे पिकअप ने रौंद दिया। घायल युवक को अस्पताल लेकर गए जहां इलाज शुरू करते ही युवक की मौत हो गई। जरवल कस्बा के नया पुरवा निवासी मोहम्मद अहमद(30) पुत्र मकसूद गुरुवार रात्रि करीब 10 बजे जरवल कस्बा जरवलरोड बाई पास मार्ग पर घर से बाहर निकाल कर पेशाब कर रहे थे। इसी बीच जरवल चौकी की तरफ से डीजे बजाते हुए आ रहे तेज रफ्तार पिकप ने उन्हें रौंद दिया। पास मौजूद परिजनों द्वारा गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचाया गया। जहां मौजूद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।चौकी प्रभारी जरवल ने बताया घटना की जानकारी मिली है कार्यवाही की जा रही है। उधर परिजनों में कोहराम मचा है। पिकअप चालक पिकअप के साथ फरार है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.