बिजनौर, फरवरी 16 -- डीजे लदे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। रविवार को कालागढ़ की ओर से डीजे लदा ट्रक अफजलगढ़ जा रहा था। इस दौरान गांव कादराबाद स्थित बीएसए इण्टर कालेज के सामने पंहुचते ही उसकी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया तथा डीजे लदा ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। जेपी नगर (अमरोहा) जिले के बछरायूं निवासी ट्रक ड्राईवर बबलू के मुताबिक वह कालागढ़ से डीजे का सामान लेकर गांव जा रहा था। कादराबाद पंहुचने पर किसी वाहन को बचाने के प्रयास के दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे मौजूद गड्ढे में पलट गया। हादसे में गांव धर्मपुर निवासी दीपक पुत्र लखविंदर घायल हो गया। घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.