आजमगढ़, मई 9 -- माहुल, हिन्दुस्तान संवाद। अहरौला थाना क्षेत्र में माहुल-अंबारी मार्ग पर स्थित माहुल पुलिस पिकेट के समीप गुरुवार की रात डीजे लदी मैजिक में टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित स्कार्पियो सड़क किनारे लगे बिजली के पोल को तोड़ते हुए खेत में उतर गई। दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। उनके चालकों को चोटें आई हैं। अहरौला थाना क्षेत्र के कंदरा गांव निवासी दिलीप यादव की बुधवार को ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। गुरुवार की शाम को परिजन और ग्रामीण दुर्वासा धाम स्थित शमशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर लौटे थे। मृत दिलीप यादव के चचेरे भाई विनोद यादव गुरुवार की रात को घर से अपनी स्कॉर्पियो लेकर वाराणसी जाने के लिए निकले थे। यह भी पढ़ें- मारपीट में चार घायल, एक सदर अस्पताल रेफर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार माहुल पुलिस पिकेट के समीप डीजे लदी म...