सीतामढ़ी, मार्च 15 -- परिहार। प्रखंड के धुनियामा टोल गांव में शुक्रवार की देर रात डीजे लदी पिकअप वैन पलटने से उसमें दबकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान धुनियामा टोल गांव निवासी चौकीदार जगदीश राय के 18 वर्षीय पुत्र मरू उर्फ विकास कुमार के रूप में हुई है। विकास इसी वर्ष इंटरमीडिएट के परीक्षा में शामिल हुआ था। विकास की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात गांव में एक बारात आया हुआ था। गाना बजाने के लिए डीजे वाले को गांव के एक युवक ने अपना मोबाइल दे दिया। दरवाजा लगने के बाद डीजे वाला युवक का मोबाइल लौटाए बगैर डीजे लेकर गांव से निकल गया। डीजे वाले के मोबाइल लेकर जाने के बारे में जैसे ही पता चला कुछ युवकों ने बाइक से उसका पीछा करना शुरू किया। गांव से कुछ दूरी पर जाकर ओवर टेक करने के दौरान डीजे लदी पिकअप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.