डीजे लदी पिकअप ने मैजिक वाहन को मारी ठोकर, एक की हालत गंभीर
बस्ती, जून 20 -- बस्ती, निज संवाददाता। गौर थाना क्षेत्र के टिनिच (बुद्ध बाजार) में शनिवार सुबह डीजे लदी तेज रफ्तार पिकअप और एक मैजिक वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल की पहचान घायल की पहचान सोहना थाना क्षेत्र के आसुरैना गांव निवासी दीपक पुत्र रामसूरत के रूप में हुई है। घायल मुर्गा बेचने का कार्य करता है। स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायल दीपक को जिला अस्पताल बस्ती से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया है। हादसे में उसका पैर टूट गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे का शिकार दोनों वाहन को टिनिच पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
स्थानीय समस्याएं ग्रामीणों का कहना है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.