आरा, जनवरी 22 -- -पीरो थाना क्षेत्र के जितौरा बाजार में गुरुवार की दोपहर हुआ हादसा -सरस्वती पूजा के लिए तेंदुनी से डीजे लेकर गांव लौटने कै दौरान हादसा आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर पीरो थाना क्षेत्र के जितौरा बाजार के समीप गुरुवार की दोपहर डीजे लदी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें पिकअप पर सवार आधा दर्जन किशोर जख्मी हो गये। चार घायलों का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घायलों में पीरो थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पाठक गांव निवासी अरुण सिंह के 15 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार, मुन्ना साह के 12 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार, श्रीमान सिंह के 13 वर्षीय पुत्र अनूप कुमार, दिनेश सिंह के 12 वर्षीय पुत्र रवि किशन और निर्मल सिंह के 13 वर्षीय पुत्र अमन कुमार शामिल है। जख्मी अनूप कुमार की मां धर्मशीला देवी ने बताया ...