हजारीबाग, मार्च 19 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। गोरहर थाना क्षेत्र के बंडासिंघा मोड़ स्थित अजय मोदी कुट्टी दुकान के समीप डीजे लदा पिकअप वैन जेएच 02 क्यू 8266 मंगलवार के अर्धरात्रि में चोरी हो गया है। इस बाबत में डीजे और पिकअप वैन मालिक अजय मोदी ने गोरहर थाने में चोरी की शिकायत की है। थानाप्रभारी नीतीश कुमार सिंह ने जानकारी दी कि मामले की जांच की जा रही है। घटना का शीघ्र उद्भेदन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...