डीजे लदा पिकअप पलटा, एक युवक की घटनास्थल पर मौत, चार अन्य घायल
गढ़वा, मई 9 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। भवनाथपुर-पाचाडुमर मुख्य पथ स्थित बी मोड़ के समीप शनिवार अलसुबह डीजे लदा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अरसली दक्षिणी पंचायत अंतर्गत बैगाडीह निवासी अजय सिंह के पुत्र 18 वर्षीय सुजीत कुमार सिंह के रूप में हुई है। वहीं घायलों में शक्ति कुमार, नीतीश कुमार, जीवन कुमार और अभय शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही केतार थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उसके बाद तत्काल सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद सुजीत कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल जीवन कुमार की स्थिति नाजुक देखते हुए प्राथमिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.