डीजे में नहीं नाचने पर युवकों ने मारपीट कर किया बेहोश
बांका, मई 4 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के लकड़ाजोर गांव में डीजे के धुन पर नहीं नाचने पर कुछ युवकों ने अनिल मुर्मू को मारपीट कर बेहोश कर दिया। इस संबंध में अनिल मुर्मू ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर कहा है कि उसका घर पिपरा टीला गांव है। वर्तमान में वह लकड़ा जोर में अपने फुआ के यहां रहता है। बीते 29 अप्रैल को लकड़ाजोर गांव में शादी थी। जिसमें वह भोज खाने गया था। इसी दौरान डीजे की धुन पर लोग नाच रहे थे। वह भी खड़ा होकर नाच देखने लगा। इसी दौरान गांव का विशाल टुड्डू जबरन उसे नाचने के लिए खींचने लगा। यह भी पढ़ें- बारात में ऑर्केस्ट्रा को लेकर मारपीट, चार घायल लेकिन नहीं नाचने पर वह और 6 -7 अज्ञात युवक उसे खींचकर दूर ले गए और मारपीट कर जख्मी कर दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। दूसरे दिन सुबह होश आने पर लोगों ने उसे घर पहुंचाया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.