डीजे मशीन के साथ चोरी का आरोपी गिरफ्तार
बांदा, जून 25 -- बांदा।थाना बिसंडा पुलिस ने डीजे की मशीन चोरी करने वाले आरोपी को अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सीपी तिवारी ने बताया कि अमवा के रहने वाले रमजान पुत्र लिझुवा ने सूचना दी कि शनिवार की रात्रि में अपने चचेरे भाई के साथ डीजे के बगल में सोया था तभी गांव का बबलू पुत्र जामीद भी आकर सो गया। जब नींद खुली तो उक्त बबलू वहां नहीं था तथा डीजे की मशीन भी गायब थी । जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया। बुधवार की रात्रि को थाना बिसण्डा द्वारा रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध व्यक्ति कुछ सामान लेकर अतर्रा रोड नहर पुलिया के पास खड़ा है । सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए बबलू पुत्र जामीद निवासी अमवा थाना बिसंडा को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.