डीजे बजाने से रोका तो मारपीट कर किया घायल
बेगुसराय, सितम्बर 25 -- खोदावंदपुर। डीजे पर अश्लील गीत बजाने से मना किया तो नारियल खरीदने बेगूसराय चलने की बात कहकर घर से बुलाया और मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना बरियारपुर पूर्वी पंचायत के सिरसी गांव में विगत 22 सितम्बर की रात्रि में घटी। मारपीट में घायल अधेड़ की पहचान सिरसी गांव स्थित वार्ड नं 9 निवासी स्व सहदेव महतो के 55 वर्षीय पुत्र राम उदय महतो के रूप में की गई । जख्मी के पुत्र हरेराम कुमार ने शुक्रवार को इस मामले में पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.