हजारीबाग, जनवरी 5 -- हजारीबाग/पदमा हिटी डीजे बजाने के कारण एक जनवरी को सूरज राणा की हुई हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि पदमा में भी डीजे बजाने को लेकर दूसरा विवाद सामने आ गया। इसमें ही डीजे बजाने से रोकने के प्रतिशोध में घरवालों पर तलवार से हमला किया गया। घर में तोड़ फोड़ भी गयी। इस हमले में तीन लोग घायल है। उनका इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। सूचना के अनुसार पदमा प्रखंड के लाटी गांव में दो जनवरी को मनोहर ओझा के जन्मदिन पर तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। पड़ोस में रहने वाले रोशन ओझा ने आपत्ति जताते हुए कहा कि उनकी 65 वर्षीया दादी शकुनी देवी हृदय रोग से पीड़ित हैं और तेज आवाज से उनकी जान को खतरा हो सकता है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। हालांकि बहुत अनुनय विनय के बाद डीजे की गाड़ी को वहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.