बुलंदशहर, मई 10 -- गांव समकोला निवासी झारीया पुत्र स्व मुरारी ने डीजे बजाने से मना करने पर घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट में झारीया ने बताया कि रात में धर्मवीर पुत्र पतराम, राहुल पुत्र जगवीर, अनुज पुत्र धर्मराज व प्रशान्त पुत्र धर्मराज और लगभग पांच लोग अज्ञात को डीजे बजाने से मना किया तो आरोपियों ने गाली गलौच करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर लाठी डंडे लेकर घर मे घुसकर हमला कर दिया। घर में मौजूद गीता के सिर मे डण्डा मारा। जिससे उसके सिर तथा हाथ पैरो मे चोट आई और बेहोस होकर गिर गई। जिन्हे सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया। आरोप है सभी ने एक राय होकर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.