वाराणसी, मार्च 5 -- पिंडरा, संवाद। सिंधोरा थाना क्षेत्र के बूची गांव में बुधवार को डीजे बजाने से रोकने पर 55 वर्षीय त्रिलोकी राम की पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने चार लोगों पर हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। गांव में होली के मौके पर डीजे बज रहा था। इसी दौरान होली खत्म होने की बात कहते हुए 55 वर्षीय त्रिलोकी राम ने डीजे बंद करने को कहा। यह बात पट्टीदारों को नागवार लगी। दो पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते जमकर मारपीट होने लगी। आरोप है कि कुछ लोगों ने लाठी, डंडे और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। हमले में त्रिलोकी राम के सिर में गंभीर चोट लग गई। उन्हें तुरंत पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्...