गंगापार, अप्रैल 4 -- एक बारात में डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि निकाह टल गया। घंटों की तनातनी, पुलिस हस्तक्षेप और धार्मिक शर्तों के बाद आखिरकार देर रात निकाह संपन्न हो सका। अगली सुबह बारात घर लौटी तो घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव से सुबह के समय जौनपुर के लिए बारात रवाना हुई थी। बारात में डीजे पर नाच-गाने के साथ बाराती लड़की पक्ष के दरवाजे पहुंचे। वहां लड़की पक्ष के लोगों में डीजे बजाने को गैर इस्लामी बताते हुए ऐतराज किया। लड़की पक्ष ने डीजे डांस देखा तो आवभगत से भी दूरी बना ली, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। बात बढ़ी तो दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाकर मामला शांत कराया। काफी देर तक चले मान-मनौव्वल के बाद दोनों पक्ष किसी तरह निकाह के लिए र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.