बेगुसराय, मार्च 1 -- बलिया, एक संवाददाता। थाना परिसर में शनिवार को होली पर्व को लेकर शांतिपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने की। थानाध्यक्ष ने कहा कि होली सद्भाव के साथ मनाना सभी की जिम्मेदारी है। लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश साझा करने से बचें। साथ ही, डीजे बजाने, जुलूस निकालने तथा हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को सहयोग करने का भरोसा दिलाया। कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की विवादित स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी जाएगी। मौके पर सीओ रवि कुमार, मुख्य पार्षद मो. जमाल उद्दीन, वार्ड पार्षद अविनाश कुमार, अरुण मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.