लखीसराय, मार्च 1 -- चानन, निज संवाददाता। होली को शांतिपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर चानन थाना परिसर में थानाध्यक्ष उज्जवल कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक शनिवार को आहूत की गई। बैठक में बीडीओ प्रिया कुमारी, सीओ रवि प्रसाद ने आमलोगों से अपील करते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक समरसता का पर्व है। इसे सभी वर्गों के लोगों को मिलजुल कर शांतिपूर्ण ढंग से मनाना चाहिए। होली के दौरान लॉ एंड ऑर्डर कायम रहे इसका खास ख्याल रखा जायेगा। वहीं थानाध्यक्ष उज्जवल कुमार ने कहा कि रंगो का त्योहार होली शांतिपूर्ण माहौल में भाईचारा के साथ मनाएं। किसी प्रकार की हुड़दंग होली में बर्दास्त नहीं की जाएगी। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। होली के दौरान अफवाह फैलाने वाले एवं गड़बड़ी करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई ...