धनबाद, मार्च 19 -- ईद, रामनवमी एवं चैती छठ को लेकर बुधवार को तिसरा थाना एवं अलकडीहा व लोदना ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में त्योहार के दौरान डीजे बजाने वालों और अफवाह फ़ैलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। शांति सौहार्द व आपसी भाईचारा के साथ त्योहार मनाए। किसी तरह के संदेह होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। शांति समिति के सदस्यों ने भी प्रशासन को भरपूर सहयोग करने की बात कही। बैठक में तिसरा में थाना प्रभारी सुमन कुमार, प्रवीण ठाकुर, नवीन ठाकुर, त्रिलोचन ठाकुर, पप्पु निषाद,बसंत ठाकुर आदि शामिल थे। वहीं लोदना ओपी में प्रभारी गौरव कुमार के अलावे मुद्रीका पासवान,शिव पासवान,जोनी पासवान, निर्मला देवी, प्रजा पासवान, नौशाद, बिरजू दास आदि थे, अलकडीहा ओपी में प्रभारी अनिरुद्ध रौशन,सुभाष सिंह,संतोष आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्त...