सीतामढ़ी, मार्च 2 -- बैरगनिया,। रंगों का त्यौहार होली को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक में भाईचारे के साथ होली मनाने का निर्णय लिया गया। पुलिस ने कहा कि चार दर्जन डीजे को जब्त कर लिया गया है और इसके बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है। सीओ रंजीत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नप के पूर्व अध्यक्ष म.बशीर अंसारी, उमेशचन्द्र जायसवाल, दीपलाल बघेला, प्रिंस कुमार, राकेश कुमार झा, महमूद आलम खां, तनवीर अली खां सहित कई सदस्यों ने होली के हुरदंग पर काबू करने पर जोर देते हुए शराब की बिक्री, शराबियों पर कार्रवाई, भीड़-भाड़ को लेकर सड़कों पर पुलिस की तैनाती, सड़कों पर तेज रफ्तार बाइक चलाने वालों पर कार्रवाई की मांग उठाई गई है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने सदस्यों से कहा कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना, अवांछि...