मुंगेर, मार्च 18 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर थाना में रामनवमी और ईद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने की। बैठक में बीडीओ विशाल आनंद मौजूद थे। थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने पर्व शांतिपूर्ण ढंग मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि, डीजे बजाने पर कड़ी करवाई की जाएगी। पर्व के दौरान जगह-जगह पुलिस तैनात रहेगी। पूजा समितियों को वॉलेंटियर रखने का निर्देश दिया गया। बीडीओ ने कहा कि, पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं। बैठक में भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह, राजद नेता देवकीनंदन सिंह, कांग्रेस नेता विनय कुमार गुड्डू, मुखिया अशोक मंडल, पूर्व मुखिया बमबम चौधरी, मुकेश यादव, अभय कुमार, संजय कुमार, राजाराम गुप्ता, चंद दिवाकर शर्मा, पप्पू खान आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.