सीतामढ़ी, जून 21 -- शिवहर। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को महात्मा गांधी नगर भवन में एसडीओ अविनाश कुनाल व एडीपीओ अनुशील कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीओ ने स्पष्ट रूप से कहा कि त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से कई कड़े और आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होने कहा कि मुहर्रम का जुलूस निकालने के लिए संबंधित अखाड़ा व आयोजकों को अनिवार्य रूप से लाइसेंस लेना होगा। पर्व के दौरान क्षेत्र के सभी संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी (मजिस्ट्रेट) एवं पुलिस पदाधिकारियों की मुस्तैदी से प्रतिनियुक्ति की जाएगी। यह भी पढ़ें- मोहर्रम पर्व को लेकर शांत...