डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल
देवघर, मई 10 -- थाना अंतर्गत नारंगी पंचायत के बाराकोला गांव में शुक्रवार देर रात आयोजित दो शादी समारोह को लेकर दो अलग-अलग गांव से बाराकोला पहुंचे बाराती डीजे बजाने को लेकर आपस में ही भीड़ गए। पहले तो कहासुनी हुई फिर आचानक दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। जब तक लड़की पक्ष के लोग कुछ समझते देखते ही दोनों बाराती पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में थाना क्षेत्र के पांचुडीह निवासी 28 वर्षीय किशन कुमार एवं 26 वर्षीय राहुल कुमार, कुंडा निवासी 23 वर्षीय अनुज कुमार एवं धनबाद निवासी 27 वर्षीय प्रियांशु वर्मा शामिल है। घटना के उपरांत सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां लाया गया। जहां उपस्थित चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.