चंदौली, जनवरी 28 -- सैयदराजा(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद सैयदराजा नगर स्थित मालगोदाम रोड पर सोमवार की देर शाम सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान जूलूस निकाला जा रहा था। इस दौरान डीजे बजाने को लेकर पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू और सीओ सदर देवेंद्र कुमार के बीच तीखी नोक झोंक हो गयी थी। इस मामले में सैयदराजा पुलिस ने मंगलवार की देर रात सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू सहित 60 ज्ञात और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि मालगोदाम रोड से निकला जुलूस विसर्जन के लिए नगर पंचायत पोखरे पर जा रहा था। इस दौरान जुलूस में तेज आवाज में डीजे बजाने की सूचना पर सीओ सदर देवेंद्र कुमार मौके पर पहुंचकर डीजे की आवाज कम करने के लिए संचालकों को हिदायत दी। इसी बात को लेकर जूलूस में शामिल पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू और सीओ से तीखी नोकझोक हो गई थी। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.