सासाराम, मार्च 6 -- सूर्यपुरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कुसुम्हरा गांव में होली के दिन डीजे बजाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये। मामले को लेकर दोनो पक्षों द्वारा एक दूसरे के कुल 16 लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं पुलिस घटना की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों के छह लोगों को गिरफ्तार की है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने बताया कि कुसुम्हरा निवासी मुन्ना चौधरी व सीताराम पासी के बीच डीजे बजाने को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हुई। घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम उक्त गांव पहुंची व दोनो पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस के आने के पश्चात पुनः दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये। जिसमें दोनो पक्षों के लोग चोटिल हुए। एक पक्ष की सबिता देवी द्वारा सीताराम पासी सहित सात तथा दूसरे पक्ष के सीताराम पासी द्वारा मुन्ना चौधरी सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.