बिजनौर, मार्च 6 -- बिजनौर। होली के माहौल के बीच शहर के मोहल्ला काजीपाड़ा में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया, जिसमें तीन युवक घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। मारपीट के दौरान छत से एक युवक द्वारा तमंचा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा बरामद कर लिया है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। शहर कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित मोहल्ला काजीपाड़ा में बुधवार को एक ही पक्ष के कुछ युवकों के बीच डीजे पर गाने बजाने और डांस को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विनीत डीजे पर डांस कर रहा था, तभी रिंकू, मुकुल, विक्की, निक्की और ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.