रुडकी, अप्रैल 23 -- कलियर, संवाददाता। महमूदपुर गांव में शादी में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हो गया। पथराव होने से गांव में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं, दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। महमूदपुर गांव में बुधवार को एक परिवार में शादी समारोह था। शादी समारोह में कुछ युवक डीजे की धुन पर देर रात तक डांस कर रहे थे। इसी बीच एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना देकर देर रात तक डीजे बजाने पर आपत्ति जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीजे बंद करवा दिया था। यह भी पढ़ें- रणभूमि बना शादी समारोह, दो पक्षों में लाठी-डंडों और बेल्टों से हुआ हमला इसे लेकर दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई थी। तनाव को देखते हुए पुलिस ने गुरुवार की सुबह दोनों पक्षों के जिम्मेदार ...