डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष
जौनपुर, जून 19 -- सतहरिया (जौनपुर), सुजीत शुक्ल। पवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत जखनिया गांव में बीते बुधवार की रात डीजे बजाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। पीड़ित ने गुरुवार शाम को थाने पर तहरीर दी जिसपर रात में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। जानकारी के अनुसार, जखनिया गांव के रहने वाले अनिल कुमार पुत्र रामरती ने तहरीर में आरोप लगाया है कि बुधवार रात करीब आठ बजे वह अपने गांव में थे, तभी पुरानी रंजिश और डीजे बजाने की बात को लेकर विपक्षी नीरज कुमार पुत्र स्वर्गीय समर बहादुर निवासी ब्रजपालपुर थाना मछलीशहर, दयाशंकर पुत्र रामसुमेर और संदीप पुत्र दयाशंकर निवासी ग्राम जखनिया थाना पवारा उनके साथ उलझ गए। विवाद इतना बढ़ा कि विपक्षियों ने गाली-गलौज करते हुए अनिल कुमार पर लाठी डंडों से हमला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.