मुजफ्फरपुर, मई 2 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बसंतपुर उत्तरी पंचायत के कोन्ही टोला में शनिवार को डीजे बजाने के विवाद में हिंसक झड़प हो गई। मलंग चौक और बसैठा बाजार रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार कोन्ही टोला निवासी बिनोद सहनी की पुत्री की शादी में जंदाहा से बारात आई थी। रात में शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद डीजे ट्रॉली लौट रही थी, तभी गांव के कुछ युवक जबरन डीजे बजाने की जिद करने लगे। इसी बात को लेकर देर विवाद हो गया। यह भी पढ़ें- डीजे पर डांस को लेकर बारातियों में चले लाठी-डंडे,10 घायल शनिवार को इसी विवाद को सुलझाने के लिए मलंग चौक पर पंचायत हो रही थी। इसी बीच रामशरण सहनी के गुट और दूसरे पक्ष के बीच फिर से विवाद भड़क गया और देखते ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.