आजमगढ़, मार्च 18 -- आजमगढ़। रौनापार थाना की पुलिस ने बुधवार को डीजे बजाने को लेकर पिता-पुत्र को मारपीट कर घायल करने वाले तीन लोगों को पकड़ा है। सिकंधोपुर निवासी शिवम यादव से 11 मार्च की रात में डीजे पर गाना बजाने को लेकर विपक्षी से विवाद हुआ था। घर जाते समय विपक्षी ने हमला कर दिया। बीचबचाव में आए पिता रामकेश यादव को भी मारपीट कर घायल कर दिया था। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर बुधवार को पुलिस ने आरोपी प्रदीप यादव, दीपक यादव और आशीष यादव निवासी सिकन्धोपुर थाना रौनापार को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.