कटिहार, फरवरी 27 -- आजमनगर। थाना परिसर में आगामी होली पर्व एवं रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक थाना अध्यक्ष नीरज कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित की गई। आयोजित बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि बुद्धिजीवी तथा स्थानीय गणमान्य लोगों ने शांतिपूर्ण कथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने का निर्णय लिया गया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधि गणमान्य लोगों से पर्वों को आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विशेष रूप से बिना अनुमति डीजे बजाने तेज आवाज में अश्लील गीत चलाने तथा शराब पीकर हुड़दंग करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.