कौशाम्बी, मई 17 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के गोविंदपुर मजरा ताज मल्लाहन निवासी उमेश पाल ने बताया कि 15 मई की रात उसके यहां छठी का कार्यक्रम था। इसमें मनोरंजन के लिए डीजे बजवाया था। पीड़ित के मुताबिक, इसी बात को लेकर पड़ोसी अमित उर्फ कंचन व ज्ञानी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसके भाई शिकंदर पाल की पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल पर लोगों को आता देख हमलावर जानलेवा धमकियां देते हुए फरार हो गए। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...