बलरामपुर, मई 7 -- बलरामपुर, संवाददाता। महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र में कार्यक्रम के दौरान डीजे बजने पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव पुरैबक्श छतहीडीह निवासी नंद किशोर यादव की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित नंदकिशोर यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 अप्रैल को उनके यहां एक कार्यक्रम का आयोजन था, जिसमें डीजे चल रहा था। इसी दौरान गांव के शिवाजी, कैलाश, नान्हू और विष्णु वहां पहुंचे। आरोप है कि खाना खिलाने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बहन और भांजे के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की तथा महिलाओं से अभद्रता करते हुए गाली-...