नई दिल्ली, मार्च 15 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। द्वारका इलाके में एक पार्टी के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने बैंक्वेट हॉल संचालक और उसके कर्मचारियों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। वारदात में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, पालम गांव निवासी 49 वर्षीय महेश कुमार पोचनपुर गांव स्थित दीवान पैलेस बैंक्वेट हॉल को ठेके पर चलाते हैं। 10 मार्च को हॉल में एक कार्यक्रम आयोजित था, जिसकी समय सीमा रात 10 बजे तक तय थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सुरेंद्र गोदारा उर्फ काले, सचिन और चिंकी वहां पहुंचे और डीजे दोबारा चलाने व खाना देने की मांग करने लगे। महेश ने कार्यक्रम खत्म होने की बात कही तो तीनों ने बहस शुरू कर दी। आरोप है कि वे नशे में थे और गाली-गलौज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.