सुल्तानपुर, मई 24 -- दोस्तपुर (सुलतानपुर), संवाददाता। सुलतानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के तेन्दुआ महनियाँ गांव में वरीक्षा कार्यक्रम के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। गांव निवासी महेन्द्र पुत्र हीरालाल गौतम के अनुसार पड़ोसी रामगनेश के घर शुक्रवार की रात वरीक्षा कार्यक्रम था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी रात करीब 11 बजे तेज आवाज में डीजे बज रहा था। महेन्द्र ने पत्नी की तबीयत खराब होने की बात कहकर डीजे बंद करने को कहा। इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद रामगनेश, उनके पुत्र राजेन्द्र, अजीत तथा रिश्तेदार शिवा, शनी और सरवन ने लाठी-डंडों व घूंसों से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- शराब पीकर गाली दे रहे युवक की पिटाई, केस दर्ज मारपीट में महेन्द्र, उनकी पत्नी गायत्री, पुत्र शिवांश और बहन सुमन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 ...