आगरा, मार्च 5 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के बजीरपुर गांव में गली से पशु गुजारने के लिए डीजे बंद कराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडों व धारदार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में उमाशंकर, सचिन, दीपक निवासीगण बजीरपुर कासगंज ने बताया है कि वह सभी लोग गत चार मार्च को खेत से भैंस चराकर घर लेकर आ रहे थे। रास्ते में लोग होली खेल रहे थे, डीजे बज रहा था। पशुओं को गली से निकालने के लिए कुछ देर डीजे बंद कराने का प्रयास किया, इसी को लेकर दूसरे पक्ष ने गाली-गलौज शुरू कर दी। एक राय होकर सभी ने उन पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। चीखपुकार पर पहुंचे कमला देवी, बंटी...