बरेली, जुलाई 9 -- क्योलडिया। थाना क्षेत्र के एक मैरिज हॉल में डीजे पर डांस कर रही महिलाओं पर नोट लुटाने को लेकर बवाल हो गया। दूल्हे वालो ने मैरिज हॉल में फायरिंग कर दहशत फैला दी। इसके बाद दुल्हन वालो ने दूल्हा और बारातियों को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे के पिता को पकड़ लिया। मंगलवार को क्योलड़िया थाना क्षेत्र के मधुनगला गांव के पूरनलाल की बेटी नीलम का विवाह पीलीभीत जिले के बीसलपुर के भीमसेन के बेटे सत्यवीर से तय हुआ था। मंगलवार क्योलडिया के जय गुरुदेव बारात घर में उनका विवाह कार्यक्रम था। शादी हाल में लगे डीजे पर लड़की पक्ष की महिलाएं और लड़कियां डांस कर रही थी तभी लड़के पक्ष के कुछ लोगों ने लड़कियों पर रुपये उड़ाने शुरू कर दिए इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई लेकिन मामला शांत करा दिया गया। थोड़ी देर बाद दूल्हे का बह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.