बदायूं, मार्च 13 -- बिसौली, संवाददाता। क्षेत्र के गांव सर्वा में डीजे पर हुड़दंग मचाने का विरोध करना युवक को महंगा पड़ गया। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना चार मार्च की दोपहर करीब दो बजे की है। गांव निवासी ब्रजभान सिंह पुत्र टेक सिंह ने बताया कि उनके घर के पास सूरज, सोदान, बिजनेश और कल्लू पुत्र झम्मन डीजे बजाकर शराब के नशे में हुड़दंग मचा रहे थे, जिससे आसपास के लोग परेशान हो रहे थे। ब्रजभान सिंह ने उन्हें शोर-शराबा करने से रोका तो चारों लोग गालीगलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर सूरज, सोदान, बिजनेश और कल्लू ने झगड़ा शुरू कर दिया। इसी दौरान सूरज ने पत्थर उठाकर ब्रजभान सिंह पर फेंक दिया, जो उनके माथे और कनपटी पर लगा। गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही बेहोश हो गए। बाद में उनका उपचार कराया गया। घटना के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.