बिजनौर, मार्च 31 -- नांगल सोती। डीजे पर गाने बजाने को हुए विवाद में पुलिस ने पांच लोगों का चालान कर दिया। सोमवार को नजीबाबाद थाना क्षेत्र के उब्बनवाला (जलालाबाद) से शमशीद के लड़के की बारात नांगल क्षेत्र गांव बाखरपुर तसलीम के यहां आई थी। बारात में डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हो गया था। इस मामले में कई लोग घायल हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा था। वहीं मौके से पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया था। मंगलवार को पुलिस ने शमशाद निवासी उब्बनवाला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर इरशाद, अवजल, इमरान, अलमू निवासीगण बाखरपुर व अफसार निवासी उब्बनवाला का चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...