बदायूं, अप्रैल 30 -- बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव दीननगर मझारा में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस के दौरान कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। ग्राम चतुरी नगला थाना मुजरिया निवासी हरी किशन ने दी तहरीर में बताया कि 27 अप्रैल की रात करीब 10 बजे उसके भतीजे विकास की बारात दीननगर मझारा गांव में गुरचरन के घर आई हुई थी। आरोप है कि रात करीब 11:30 बजे डीजे पर डांस के दौरान मामूली कहासुनी को लेकर आकाश और अजय पुत्रगण गुरचरन तथा एक अज्ञात व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- मनबढ़ों ने युवक को पीट कर किया घायल हमले में हरी किशन के भांजे आकाश और अ...