एटा, मई 7 -- डीजे पर मनपसंद का गाना बजवाने को लेकर बराती और घराती आपस में भिड़ गए। झगड़े के बाद बराती हथियार ने साथियों संग मिलकर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान गोली लगने से दुल्हन का ममेरा भाई गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालात गंभीर देख अलीगढ़ कर दिया। घटना के बाद बरात लौट गई। दुल्हन पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया। मामले में घायल के मामा ने चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। थाना मारहरा के गांव नगला भीम निवासी चरन सिंह की बेटी अनीता की शादी कासगंज के सोरों गेट के सांई कालोनी हिमांशु के साथ तय हुई थी। बुधवार को गांव में बरात आई हुई थी। बरात के लिए गांव के बाहर टेंट लगाया गया था। रात में बारात चढ़ने के लिए निकली थी। एक तरफ बरात चढ़ रही थी वही दूसरी तरफ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.