डीजे पर नृत्य कर पहुंच कांवरियों ने किया जलाभिषेक
मिर्जापुर, अगस्त 11 -- हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। अदवा नदी के मध्य टीले पर विराजमान भगवान शिव-माता पार्वती के दरबार में सावन मास के दूसरे सोमवार को हजारों भक्तों ने जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के बाद बेलपत्र, धतूरा, भाग चढ़ाया। वहीं माता पार्वती को माला पुष्प भेंट किया। क्षेत्र के हजारों की संख्या में शिव भक्त, कांवरिया डीजे के धुन पर नृत्य करते हुए पहुंच कर जलाभिषेक कर दर्शन पूजन किया। मंदिर पूजारी जैराम गिरी, शीव राम गिरि, राजा राम गिरि ने बताया कि पवित्र सावन में महादेव के दर्शन पूजन जलाभिषेक से सभी पाप नष्ट होते हैं। हलिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव दलबल के साथ अदवा नदी के पास कोटार मार्ग, सोठिया मार्ग पर तीन बैरियर लगाकर भीड़ को नियंत्रित करते रहे। यह भी पढ़ें- Ghumla News: सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.