कानपुर, फरवरी 22 -- सचेंडी। सचेंडी में डीजे की धुन पर थिरकने को लेकर विवाद में दबंगों ने दोस्तों को लात-जूतों से पहले पीटा। फिर पीठ पर अंधाधुंध बेल्ट चलाईं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही है। बिठूर के सिंहपुर निवासी दीपू कुशवाहा के मुताबिक 19 फरवरी की रात वह अपने मित्र आयुष के साथ दोस्त की शादी समारोह में भौंती स्थित आस्था पार्टी लॉन पहुंचे थे। जहां डीजे पर डांस को लेकर एक पक्ष से विवाद हो गया। आरोप है कि गाली-गलौज के विरोध में गोलू हलवाई, मुकेश, चिरकू, किशन, छोटू, अंशू उर्फ कटप्पा व दीपक ने मारपीट की। बीच-बचाव करने आए आयुष को पीटने के बाद बेल्ट चलाईं। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.